झोंपड़ी में गर्भवती दुधारू गाय जिंदा जली: मौत
दबंगों ने रंजिशन लगाई झौपड़ी में आग

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बराहार सिन्हुआ में बीती रात्रि साढ़े 10 गांव के कुछ नामजद दबंगों ने रंजिशन रामसिंह 75 वर्ष पुत्र स्व.दयाराम की झोपड़ी को उस समय आग के हवाले कर दिया, जब थके हारे रामसिंह झोपड़ी के निकट चारपाई पर गहरी नींद में सोए हुए थे जबकि घर के अन्य सदस्य पत्नी फूलन देवी,नातिन कु.वैशाली पुत्री स्व.चंदन सिंह,पुत्रबधू राधा देवी पत्नी जसवीर सिंह घर के अन्दर सोए हुए थे।
झौपड़ी की भीषण आग में फंसी झौपड़ी में बंधी गर्भवती दुधारू गाय की चीख पुकार सुन रामसिंह की आंख खुल गई,जिसपर उन्होंने देखा कि उनकी झौपड़ी में भीषण आग लगी हुई है जिसको देख वे खुद भी चीख पड़े रामसिंह की बचाओ बचाओ चीखने की आवाज पर घर के अन्य सदस्य समेत आस पास के ग्रामीण जाग गए और निजी संसाधनों से आग झौपड़ी की बुझाने में जुट गए उधर ग्रामीण जब तक आग बुझाने में कामयाब हुए इससे पहले झौपड़ी में बंधी रामसिंह की 40हजार रूपए कीमती दुधारू गाय की आग में फंस कर जिंदा जलकर मौत हो गई।
अग्नि अग्नि पीड़ित रामसिंह ने गांव के कुछ नामजद लोगों पर रंजिशन उसकी झौपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है,उन्होंने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने झौपड़ी के पास से भागते दो लोगों को आग की लपटों की रोशनी में पहचान लिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नामजद दबंगों ने उन्हें बर्बाद करने की एलानिया धमकियां भी दी थीं।
अग्नि कांड में उनकी एक गर्भवती दुधारू गाय, साइकिल,गाय का दाना,चारपाई,बिस्तर आदि गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गए है।
घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड मशीन पुलिस कर्मियों ने झोंपड़ी की धधकती आग को शांत किया और पुलिस ने अग्नि कांड की तहरीर के आधार पर दो नामजदों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



