क्विज प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के संयोजन और देखरेख में पारदर्शितापूर्ण संपन्न हुयी।

प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के 146 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें विज्ञान विषय से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। द्वितीय चरण में सफल 25 विद्यार्थियों में से साक्षात्कार के आधार पर 10 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों राशी एवं हिमांशी कक्षा 8 उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला भगत, काजल उच्च प्राथमिक विद्यालय जाखन, संध्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बलैयापुर,रीतेश उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला उदयसिंह, रुक्सार उच्च प्राथमिक विद्यालय धरबार, अंकित राजपूत उच्च प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर,नव्या एवं राजा उच्च प्राथमिक विद्यालय बाउथ,अर्पित उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला छत्ते का चयन किया गया।

साक्षात्कार खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार एवं सभी एआरपी प्रदीप कुमार, गिरजेश सिंह, नीरज कुमार, अरविन्द कुमार द्वारा लिया गया। फाइनल और अंतिम राउंड में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मेरिट के आधार पर 10 विद्यार्थियों में से सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यार्थियों का चयन किया गया।प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी शिक्षकों द्वारा सभी चयनित छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिला स्तर पर होने बाली प्रतियोगिता के लिए लगातार तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button