beautiful view hill station: जवानी में एक बार ये हील स्टेशन जरूर घूमें

beautiful view hill station: महाराष्ट्र का छुपा हुआ हिल स्टेशन सिर्फ 44 किमी दूर इगतपुरी से। विल्सन डैम, अम्ब्रेला वॉटरफॉल और कमाल के सनसेट देखने वालों की भीड़ लगी है। 2025 में सबसे ट्रेंडिंग हिल स्टेशन!

beautiful view hill station: महाराष्ट्र में एक ऐसा हिल स्टेशन है जो पिछले दो-तीन साल में अचानक सोशल मीडिया पर छा गया है। नाम है भंडारदरा।

लोग पहले हिल स्टेशन बोलते ही शिमला मनाली कश्मीर का नाम लेते थे। मगर अब ज्यादातर टूरिस्ट सीधा मुंबई-पुणे से गाड़ी निकालकर भंडारदरा पहुंच रहे हैं। वजह साफ है – यहां भीड़ कम है शांति ज्यादा है और नजारे किसी स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगते।

इगतपुरी रेलवे स्टेशन से सिर्फ 44 किलोमीटर दूर है। यानी वीकेंड पर सुबह निकले और दोपहर तक आप बादलों के बीच खड़े होंगे। सबसे खास बात ये कि यहां अभी भी वो पुराना वाला सुकून मिलता है जो बाकी हिल स्टेशनों में खो गया है।

क्यों घूमे ये जगह

यहां घूमने की सबसे बड़ी वजह है विल्सन डैम। बारिश के मौसम में जब डैम का गेट खुलता है तो ऐसा लगता है मानो पूरा पहाड़ पानी उगल रहा हो। पास ही है अम्ब्रेला फॉल। नाम इसलिए पड़ा क्योंकि पानी ऊपर से छतरी की तरह गिरता है। फोटो खींचने वालों की लाइन लगी रहती है।

ताजमहल के बाद शाहजहां करना चाहते थे ये काम, लेकिन सपना अधूरा रह गया

सनसेट देखने का अलग ही मजा है। आरथर लेक के किनारे खड़े होकर जब सूरज डूबता है तो पूरा आसमान लाल-नारंगी हो जाता है। कपल्स तो क्या अकेले घूमने वाले भी घंटों बैठे रहते हैं।

दिसंबर में यहां जाना सबसे परफेक्ट

अभी नवंबर-दिसंबर चल रहा है और मौसम एकदम परफेक्ट है। ठंड शुरू हो गई है मगर कंपकंपी वाली नहीं। स्वेटर डालकर घूमने का मजा ही अलग है। होटल और होमस्टे भी सस्ते मिल रहे हैं। दो दिन का ट्रिप 8-10 हजार में आसानी से निकल जाता है।

तो अगर इस बार कुछ नया ट्राय करना है और शांति के साथ खूबसूरत नजारे देखने हैं तो भंडारदरा का प्लान बना लो। वरना बाद में पछताओगे जब वहां भी महाबलेश्वर जैसी भीड़ हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button