फांसी लगाकर दी युवक ने जान: मचा कोहराम

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगरियानाह में शनिवार को एक युवक द्वारा फांसीजी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 43 वर्षीय देवेंद्र पुत्र सुरेश चन्द्र के रूप में हुई है। परिजन अभी भी सदमे में हैं और आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र ने अचानक घर के आंगन में लगे जाल में कपड़े का सहारा लेकर फांसी लगा ली। घरवालों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिवारजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक शुभम वर्मा और कांस्टेबल आलोक मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



