नारी सम्मान को कलंकित करने वाला अफसर बर्खास्त हो: संतोष पाठक

सुल्तानपुर। मध्यप्रदेश के IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, के मामले में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है शनिवार को शहर के राजीव गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से संतोष वर्मा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष संतोष पाठक के संयोजन में हुए इस प्रदर्शन में जनता दल यूनाइटेड के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने संतोष वर्मा के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें मानसिक रोगी करार दिया है उन्होंने कहा यह अधिकारी समाज के लिए कलंक है इसके कुर्सी पर रहते समाज में सामान न्याय की अवधारणा सकार नहीं हो सकती ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को पीएम मोदी अमित शाह व मुख्यमंत्री मोहन यादव को संज्ञान लेना चाहिए.
इस अधिकारी ने एनडीए की समरसता की भावना को बिगाड़ने का कृत्य किया है जदयू नेत्री भावना राय ने कहा एक आईएएस अफसर से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जाती संतोष वर्मा की टिप्पणी भारत की करोड़ों करोड़ों महिलाओ का अपमान है पीएम मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के खिलाफ है उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसे बयानों के बाद संतोष वर्मा अपने घर की स्त्रियों से कैसे नजर मिलाएंगे .
जिला अध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा ब्राह्मण समाज की बेटियों का अपमान करने वाला अधिकारी संतोष वर्मा तत्काल बर्खास्त किया जाए राज्यपाल व मुख्यमंत्री से ञापन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की गई है यदि कार्यवाही नहीं होती तो जनता दल यूनाइटेड संतोष वर्मा की कुंडली खंगाल कर उन्हें अंजाम तक पहुंचाने का काम करेगा..यहाँ ओमप्रकाश उपाध्याय, योगेश सोनी, एडी सिंह, राकेश शर्मा , भावना राय, अमरेश यादव, विवेक यादव व अन्य कई पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल रहे।



