ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर में जागरूकता शिविर सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर धनुवां में पीएलवी राजेंद्र यादव के संयोजन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशीली दवाओं, धूम्रपान, तंबाकू एवं शराब से होने वाले नुकसान तथा पशु क्रूरता व पशु संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

पीएलवी राजेंद्र यादव ने कहा कि नशा सिर्फ स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। युवा पीढ़ी देश की शक्ति है, और उन्हें सही दिशा में चलने के लिए जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है। तंबाकू, शराब एवं नशीली दवाओं से दूरी बनाकर ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। इसी प्रकार पशु क्रूरता एक दंडनीय अपराध है। पशु हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं, उनकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। सभी छात्र आज संकल्प लें कि वे नशे से दूर रहेंगे और पशुओं के साथ प्यार व संवेदनशीलता का व्यवहार करेंगे।

कार्यक्रम में मुरारी लाल, नीतू,अल्का, गोपाल, नेहा, अवंतिका, अनमोल सहित अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button