railway CBT 2 Exam 2025 Dates Out: तिथियां घोषित! यहां देखें पूरा शेड्यूल और नोटिस
RRB NTPC Undergraduate CBT 2 Exam Date 2025 घोषित, 20 दिसंबर को होगी परीक्षा। शहर इंटीमेशन स्लिप 9-10 दिसंबर, एडमिट कार्ड 16 दिसंबर को डाउनलोड करें।
railway recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए गुड न्यूज़ आ गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आखिरकार NTPC स्नातक स्तर की CBT-2 परीक्षा की तारीख बता दी है। ये परीक्षा अब 20 दिसंबर 2025 को होगी।
जिन लड़के-लड़कियों ने CEN 06/2024 के तहत अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए फॉर्म भरा था, वो अभी अपनी घड़ी सेट कर लें क्योंकि तैयारी के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा।
सबसे पहले शहर की जानकारी मिलेगी। रेलवे ने बताया है कि परीक्षा से ठीक दस दिन पहले यानी 9 या 10 दिसंबर को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी जाएगी। मतलब आपको पता चल जाएगा कि आपका सेंटर किस शहर में पड़ा है। उसके बाद एडमिट कार्ड चार दिन पहले आएगा। आसान भाषा में कहें तो 16 दिसंबर के आसपास आप अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाओगे।
एक जरूरी बात जो बहुत से कैंडिडेट भूल जाते हैं – इस बार आधार कार्ड लेकर जाना compulsory है। एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। अगर आपने अभी तक अपना आधार नंबर लिंक नहीं किया या वेरिफाई नहीं करवाया तो फटाफट rrbapply.gov.in पर जाकर कर लो। वरना गेट पर ही रोका जा सकता है।
परीक्षा शेड्यूल देखना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करो:
- सबसे पहले rrbcdg.gov.in खोलो
- होम पेज पर CEN 06/2024 NTPC Undergraduate का लिंक दिखेगा
- वहाँ CBT-2 Schedule वाला ऑप्शन क्लिक करो
- पीडीएफ अपने आप डाउनलोड हो जाएगी
- प्रिंट निकाल लो या फोन में सेव रखो
काजू, बादाम, पिस्ता और शेरनी बाई; वोटर लिस्ट देखकर अधिकारी भी हैरान, अजीब नामों के पीछे क्या वजह
रेलवे ने साफ कहा है कि ये शेड्यूल फाइनल है। कोई बदलाव हुआ तो फिर से नोटिस आएगा। अभी तो बस पढ़ाई पर फोकस करो और दस्तावेज तैयार रखो।



