75वें संविधान दिवस पर कार्यकारी निदेशक ने दिलाई शपथ

ऊँचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार में 75वां संविधान दिवस गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की शपथ ग्रहण के साथ हुई, जिसे परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आशुतोष बिस्वास, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा दिलीप कुमार साहू, महाप्रबंधक (प्रचालन) भी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत के संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान को याद किया तथा भारतीय संविधान की व्यापक और मजबूत संरचना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई श्रम संहिताओं पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।

—————————————-

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, चार लोग घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गये, तीन घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पहली घटना सूची खरौली मार्ग की है। बनपुरवा मजरे सरांय भान जहां मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार सिबलू यादव (24) निवासी पूरे रामबख्श मजरे कोटिया चित्रा व धीरज (26) निवासी बिशुनदासपुर थाना गदागंज घायल हो गये।एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां सिबलू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

दूसरी घटना गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज बाजार की है, जहां मंगलवार की रात कानपुर प्रयागराज राजमार्ग पर बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे शत्रोहन सोनकर 55 वर्ष निवासी बबुरिया मजरे कजियाना को टक्कर मारकर सड़क पर गिर गए, घटना में शत्रोहन के अलावा बाइक सवार दीपक 25 वर्ष व विक्रम 24 वर्ष निवासी गौरी थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़ घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।

इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सिबलू की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी, जबकि शत्रोहन, दीपक व विक्रम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर आवश्यक४ कार्यवाई की जायेगी।

———–‐————————

तालाब की भूमि पर जबरन किया जा रहा शौचालय निर्माण, एसडीएम से शिकायत

ऊँचाहार, रायबरेली। तालाब की भूमि पर जबरन शौचालय निर्माण किया जा रहा है, एसडीएम से मामले की शिकायत की गई हैं।

मुंडीपुर मजरे सांवापुर नेवादा गांव के कुसुमा देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे सहन व तालाब की जमीन पर जबरन शौचालय निर्माण किया जा रहा है,जब सूचना पर पीआरवी व लेखपाल ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।आरोप है कि उसके बावजूद भी उन लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया और विरोध करने गालीगलौज करते हुए धमकी दी।बुधवार को एसडीएम से मामले की शिकायत की गई है।

इस बाबत एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में लेखपाल को मौके पर भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button