नाट्य प्रस्तुति कर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी के समीप यूपी-112 द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नाट्य टोलियों ने लोकगीतों और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में 112, 1090, साइबर सेल, 108 एंबुलेंस सहित आपातकालीन सेवाओं के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस मौके पर एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र, सीओ भरथना अतुल प्रधान, कोतवाल भरथना विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि लोगों को आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे त्वरित मदद प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में यूपी-112 टीम द्वारा उपस्थित जनता को जागरूकता से संबंधित उपहार भी वितरित किए गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button