love and war के सेट से तस्वीरें लीक, जानें क्या है फिल्म की स्टोरी

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘love and war’ को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं। मूवी में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसी दमदार स्टार कास्ट है। कुछ महीने पहले सेट से आलिया भट्ट की एक फोटो सामने आई थी। इसमें वह रेट्रो लुक में नजर आई थीं। अब सेट से रणबीर और आलिया की एक साथ फोटो लीक हो गई हैं। फैंस यह देखने के लिए और भी उत्सुक हैं कि मूवी में इस रियल-लाइफ कपल का क्या रोल होगा।

ये फिल्म एक एपिक लव स्टोरी होने वाली है। फिल्म युद्ध के बैकग्राउंड पर बेस्ड है। फिल्म में विक्की, रणबीर और आलिया का लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी प्यार, युद्ध और टकराव से जुड़ी हुई है।

इसी बीच अब सेट से कुछ फोटो सामने आई हैं। एक फोटो में भंसाली रणबीर और आलिया को सीन समझा रहे हैं। इसमें रणबीर आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं जबकि आलिया ने शॉल ओढ़ी हुई है। दोनों के चेहरे पर चोट के निशान हैं।

दूसरी फोटो है कमाल की

दूसरी फोटो BTS सीन की हैं। आलिया रेट्रो स्टाइल की डिजाइनर साड़ी और हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर कभी शर्ट-पैंट और टाई में नजर आ रहे हैं। कभी कैजुअल लुक में। ये फोटोज रणबीर कपूर के फैन पेज पर शेयर की गई हैं।

धर्मेंद्र के वो 3 रिकॉर्ड जो शाहरुख और सलमान मिलकर भी नहीं तोड़ पाए

फिल्म love and war के इस BTS को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हर कोई फिल्म की रिलीज के लिए बेताब है। फिलहाल रणबीर, विक्की और आलिया दिन-रात फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनका डेली नाइट शूट कुछ महीने पहले शुरू हुआ था। दूसरी तरफ, रणबीर ने ‘रामायण’ के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बीच, चूंकि ‘love and war’ की शूटिंग अभी भी चल रही है, इसलिए ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट की शूटिंग पोस्टपोन होने की संभावना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ranbir kapoor (@ranbirkapooronline)

Related Articles

Back to top button