सरस्वती शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। विद्या भारती शिक्षा संस्थान जन शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के तत्वाधान में दादा शिव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को प्रेरित करना,महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं को समाज में उनकी भूमिका के लिए जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व सभासद व समाजसेवी सरोज देवी एव अध्यक्षता गीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य वक्ता रिंकी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार,शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति जैसे विषयों को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में छात्रों ने वीर नारियों की वेशभूषा में रानी लक्ष्मी बाई,सावित्रीबाई, अहिल्याबाई होल्कर की भूमिका अदा कर नाटक प्रस्तुत किये। इस अवसर पर तमाम अभिभावक, शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button