रजिस्ट्रार कार्यालय में दबंगों ने किसान से की हाथापाई

इटावा। शहर के बुलाकीपुरा क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर तनाव उस समय बढ़ गया जब एक किसान ने दबंगों पर जबरन बैनामा कराने और विरोध करने पर सदर तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में हाथपाई करने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मामला शांत करवाया गया । इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। शनिवार को पीड़ित किसान दीवान सिंह से जब वीडियो से जुड़ी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 1214 (0.2990 हे.) तथा मौजा बुलकीपुरा लुहनना में गाटा संख्या 187 (1.3800 हे.) पर बिना बंटवारा करवाएं बैनामा किया जा रहा है। हमने इसके लिए मुकदमा डाल रखा है। इसके बावजूद विपक्षी नितिन यादव व उसके साथी जमीन कब्जाने, पत्थर डालने, बाड़ेबंदी और निर्माण कार्य करने की कोशिश कर रहे है।

किसान ने बताया कि उन्होंने कई बार समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी पक्ष नहीं माना। शुक्रवार को जब विपक्षी पक्ष जमीन का बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा और बैनामा करने से रोका तो स्थिति बिगड़ गई। दबंग मेरे और मेरे अन्य दो लोगों के हिस्से की भूमि का भी जबरन बैनामा करवाने की कोशिश में लगे है।

आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित किसान के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। पीड़ित के अनुसार घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है, दीवान सिंह ने कहा हम चाहते हैं कि पहले मुकदमे का फैसला हो जाए, हिस्सेदारी बांट दी जाए, उसके बाद कोई भी बैनामा करवाए हमें आपत्ति नहीं होगी।

परंतु दबाव बनाकर जबरन बैनामे की कोशिश गलत है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक मुकदमे का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक विपक्षी पक्ष को निर्माण कार्य, बाड़ेबंदी, कब्जा प्रयास और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने से रोका जाए।

Related Articles

Back to top button