परशुराम सेवा समिति का सदस्यता अभियान होगा शुरू
व्यापक स्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान: डॉ. सम्राट

इकदिल,इटावा। परशुराम सेवा समिति उ.प्र.रजि.के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि परशुराम सेवा समिति की वार्षिक सदस्यता शीघ्र ही शुरू की जायेगी l परशुराम सेवा समिति की वर्ष 2026 की वार्षिक सदस्यता हेतु नये सिरे से सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे।
परशुराम सेवा समिति की वार्षिक सदस्यता 1 दिसम्बर से शुरू की जायेगी जो 31 दिसम्बर तक चलेगी। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद समस्त प्रदेश,जिला व नगर इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने बताया कि समिति का सदस्य बनने के इच्छुक लोगों को वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रुपये व आधार कार्ड की फोटो कॉपी,दो पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ सदस्यता फार्म भरकर प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में जमा करना होगा।
इसके अलावा समिति की सदस्यता लेने के इच्छुक लोग मोबाइल नम्बर 9719572263 गूगलपे पर सदस्यता शुल्क जमा करके व्हाट्सएप नम्बर 9412185887 पर विवरण भेज सकते हैं l



