घर से निकलते ही ‘भाई’ मृदुल तिवारी ने खोली गौरव खन्ना की पोल, किसे बताया ‘छुपा रुस्तम’

बिग बॉस 19 इन दिनों टीवी स्क्रीन्स पर तहलका मचा रहा है। दर्शक हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। शो का ग्रैंड फिनाले अब बस कुछ ही दिनों दूर है, लेकिन उससे पहले एक झटका लगा जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी को मिड वीक में ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। फैंस इस फैसले से बुरी तरह नाराज हैं और इसे पूरी तरह अन्यायपूर्ण बता रहे हैं। मृदुल के चाहने वाले तो यहां तक कह रहे हैं कि ये एविक्शन शो की रेटिंग्स को प्रभावित करेगा।
घर से निकलते ही मृदुल ने चुप्पी तोड़ी और कई इंटरव्यूज में घरवालों की असलियत उजागर करनी शुरू कर दी। उन्होंने उन रिश्तों और खेल की पोल खोली जो कैमरे के सामने कुछ और लगते थे। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं उनकी उस टिप्पणी ने जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्त गौरव खन्ना को छुपा रुस्तम का खिताब दे डाला। जी हां, वही गौरव जिन्हें मृदुल जीके भाई कहकर पुकारते थे।
छुपा रुस्तम का राज क्या है?
हाल ही में मृदुल ने जूम से लंबी बातचीत की। इंटरव्यूअर ने सीधा सवाल दागा कि घर में असली छुपा रुस्तम कौन निकला? मृदुल ने बिना हिचक नाम लिया गौरव खन्ना का। उन्होंने बताया कि पूरे सीजन वे गौरव से अपनी पर्सनल स्टोरी शेयर करने की गुजारिश करते रहे, लेकिन गौरव ने हमेशा टालमटोल किया। बस इतना कहा कि मैं रोज 18 घंटे काम करता हूं, इस दिन शादी हुई थी और ये तुम्हारी भाभी हैं। मृदुल ने गौरव की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें स्मार्ट, शानदार गेमर, बेस्ट प्लेयर और अपना सगा भाई बताया। ये सुनकर लगता है कि घर के अंदर दोनों की बॉन्डिंग कितनी गहरी थी, लेकिन गौरव ने अपनी कार्ड्स हमेशा छुपाकर रखे।
धर्मेंद्र के वो 3 रिकॉर्ड जो शाहरुख और सलमान मिलकर भी नहीं तोड़ पाए
वो इमोशनल पल और खास तोहफा
एविक्शन का वक्त बेहद इमोशनल था। गौरव का दिल टूट गया और दोनों देर तक एक दूसरे को गले लगाए रोते रहे। जैसे ही मृदुल बाहर जाने लगे, गौरव ने अपनी जेब से कुछ निकालकर उन्हें थमा दिया। दर्शकों को दूर से लगा कि शायद कोई रिंग है, लेकिन सच कुछ और था। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए मृदुल ने खुलासा किया कि वो इलायची थी। गौरव हमेशा इलायची चबाते रहते हैं और उनकी जेब में रखी थी। उन्होंने कहा कि अभी पास और कुछ नहीं है देने को, तो ये ले जाओ। मृदुल ने बताया कि वो इलायची आज भी उनके पास सुरक्षित है, पैक करके रखी हुई ताकि बिग बॉस की ये निशानी हमेशा याद रहे।


