पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या

खींरो, रायबरेली। थाना क्षेत्र के निहस्था के सुरजीपुर गांव में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। आपसी विवाद के चलते भीमराज उर्फ़ भिकू (32) ने अपनी पत्नी सोनी देवी (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक दंपति की शादी 2014 में लालगंज में हुई थी। पति भीमराज गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। इस घटना के बाद उनके तीन छोटे बच्चे शुभम (9 वर्ष), शिवांश (6 वर्ष) और सुभी (7 वर्ष) अनाथ हो गए हैं। मृतक के पिता रामनाथ ने बताया कि शुभम और शिवांश दोनों बच्चे ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। भीमराज अपनी बेटी सुभी देवी को अपने ससुराल लालगंज छोड़ आया था। माता-पिता का साया उठ जाने से इन मासूम बच्चों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा और लालगंज क्षेत्र अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button