व्यापारियों की सभी समस्याओं का होगा निस्तारण: जिलाध्यक्ष

इटावा,जिलास्तरीय व्यापार बंधु की बैठक अटल सभागार राज्य कर विभाग इटावा में अपर आयुक्त ग्रेड 1 एच पी राव दिखित की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में व्यापारीयो ने जीएसटी से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं को रखा जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने बैठक में कहा कि खाद्य विभाग के कुछ अधिकारी मनमानी तरीक़े से व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने बैठक में स्पष्ट रुप से कहा कि जनपद में सबसे ज़्यादा शिकायतें खाद्य विभाग की मिल रही है जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि खाद्य विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल गुप्ता व्यापारियों का शोषण कर अवैध वसूली में लिप्त है उनके पास कपिल गुप्ता की जिले से लिखित शिकायतें आई है उन्होंने बैठक में चेतावनी दी कि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने अपना रवैया ना बदला तो व्यापार मंडल खाद्य विभाग कार्यालय का घेराव कर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एम पी सिंह तोमर, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला विधिक सलाहकार जीएसटी रूपेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, युवा जिला वरिष्ट महामंत्री राघव यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप, सुरेश कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, कौशल कठेरिया, विक्रम प्रताप सिंह, आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे बैठक में अरुण सिंह डिप्टी कमिश्नर जीएसटी राजेश द्विवेदी कमिश्नर खाद्य विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button