गौरव खन्ना को चाहिए ‘ऑस्कर’, जानें फरहाना ने ऐसा क्यों कहा

बिग बॉस 19 के घर में माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है। लाइव ऑडियंस वोटिंग शुरू होने से कंटेस्टेंट्स पर दबाव और बढ़ गया है। इसी बीच टीवी अभिनेता गौरव खन्ना को बाकी घरवालों के निशाने पर आना पड़ा।
ताज़ा घटनाक्रम में फरहाना भट्ट ने गौरव पर सीधे तौर पर आरोप लगाया। फरहाना ने कहा कि गौरव शो में सिर्फ़ अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में गौरव को नकली (फेक) बता दिया। ज़ाहिर है गौरव ने भी इस पर उन्हें करारा जवाब दिया।
फरहाना ने पूछा ‘रियल’ कब होंगे?
मामला तब शुरू हुआ जब फरहाना ने गौरव से सवाल किया कि आपने 20 साल तक टीवी पर काम किया है। कम से कम यहां 3 महीने तो असली बन सकते थे। इस पर पलटवार करते हुए गौरव ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि अगर मैं एक्टिंग कर रहा हूँ तो फिर मुझे ऑस्कर मिलना चाहिए। फरहाना ने तुरंत जवाब दिया कि हाँ नकली होने के लिए ही ऑस्कर मिलना चाहिए।
आमाल और गौरव में भी तकरार
यह बहस सिर्फ फरहाना तक नहीं रुकी। गौरव ने संगीतकार आमाल से भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि तुमने ही तो बोला था कि मैं कैरेक्टर प्ले कर रहा हूँ। आमाल ने बीच में दखल देते हुए कहा कि अगर किसी को ‘फुट ऑन द डोर’ यानी एंट्री का मौका नहीं मिला। इस पर गौरव ने भी कहा कि वह उसी एंट्री मोमेंट की बात कर रहे हैं।
कौन हैं कशिश अग्रवाल, शहबाज बदेशा ने Bigg Boss 19 में लिया नाम
आमाल ने फिर बात स्पष्ट करते हुए कहा कि वह एंट्री का मौका किसी के बाप से नहीं मिला। सामने वाले को पता भी नहीं था कि कौन आया है। गौरव ने तब भी अपनी बात शांति से रखने की कोशिश की। यह गंभीर बहस फरहाना की हंसी के साथ ख़त्म हुई।
मृदुल हुए बाहर, गौरव हुए इमोशनल
लेटेस्ट एपिसोड में लाइव ऑडियंस वोटिंग के नतीजे चौंकाने वाले रहे। गौरव खन्ना विनर बने और उन्होंने शहबाज को कम वोट्स के अंतर से हरा दिया। लेकिन शो के अंत में सबसे कम वोट मिलने की वजह से मृदुल घर से बाहर हो गए।
मृदुल के जाने पर गौरव काफी भावुक और इमोशनल हो गए। मृदुल ने उन्हें बड़ा भाई कहकर संबोधित किया। हालाँकि आमाल ने इस मौके पर भी एक नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि गौरव ने हमेशा मृदुल का इस्तेमाल किया है कभी सपोर्ट नहीं किया। तान्या ने भी आमाल की इस बात का समर्थन किया।



