सात माह पूर्व गायब युवती सकुशल बरामद
युवक से कर चुकी थी विवाह

जसवंतनगर,इटावा। थाना पुलिस ने अपहरण के सात माह पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम कैस्त निवासी विनोद कुमार की पुत्री साक्षी उर्फ मुस्कान के अपहरण का मुकदमा 2 अप्रैल 2025 को दर्ज हुआ था। सीओ आयुषी सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष कमल भाटी की टीम ने उपनिरीक्षक मनीष कुमार की कार्रवाई में युवती को बसस्टैंड से बरामद किया। पुलिस के अनुसार युवती ने प्रबल प्रताप नामक युवक से विवाह कर लिया है। उसे न्यायालय में बयान व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।



