थाना कटघर क्षेत्र में चार गोवंशीय अव्शेष मिलने से मचा हड़कंप

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
जनपद मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के गांव देवीपुरा पुल के नीचे चार गोवंशीय अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। जिससे हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस पर ला परवाही के आरोप लगाकर कड़ा विरोध जताया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौक़े पर थाना कटघर पुलिस पहुचीं। और गोवंशीय अवशेषों की फौरेंसिक जांच के लिएं भेज दिये। और लोगों को आश्वासन दिया कि, इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पहचान करके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि, अगर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगें।



