बच्चों को नेबुलाइज़र कब और कैसे दें, जानें AIIMS के डॉक्टरों की सही राय
Nebulizer Children Use in Hindi:बच्चों को नेबुलाइज़र कब देना चाहिए? AIIMS के डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि सामान्य सर्दी-खांसी में इसका इस्तेमाल न करें।
Nebulizer Children Use in Hindi: बदलते मौसम के साथ खासकर सर्दियों की शुरुआत में बच्चों को सांस लेने और श्वसन संबंधी समस्याएँ होना आम बात है। ऐसे में कई माता-पिता बिना डॉक्टर की सलाह के या प्राथमिक उपचार के तौर पर अपने बच्चों को घर पर ही नेबुलाइज़र दे देते हैं। हालाँकि, क्या बच्चों को हर बार नेबुलाइज़र देना सही है? एम्स के डॉक्टरों ने इस बारे में विस्तार से बताया है।
डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि सामान्य सर्दी-खांसी या सांस लेने में मामूली तकलीफ के लिए नेबुलाइज़र देना सही नहीं है। कई माता-पिता नेबुलाइज़र का इस्तेमाल केवल जल वाष्प (खारा पानी/सादा पानी) देने के लिए करते हैं मगर इससे फेफड़ों पर प्रेशर पड़ सकता है। साथ ही डॉक्टर के पर्चे के बिना किसी भी दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि बच्चों को दी जाने वाली खुराक उनकी उम्र और सांस लेने की समस्या की गंभीरता पर निर्भर करती है।
ये बातें जरूर ध्यान में रखें
- केवल डॉक्टर की सलाह पर: बिना डॉक्टर के पर्चे के नेबुलाइज़र का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- गंभीर समस्याएँ: यदि आपको अस्थमा का गंभीर दौरा, ब्रोंकाइटिस या फेफड़ों में गंभीर रुकावट हो तो इसका इस्तेमाल करें।
- सामान्य सर्दी-ज़ुकाम के लिए नहीं: सामान्य सर्दी-ज़ुकाम या हल्की खांसी के लिए उपयोग करने से बचें।
- केवल डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा और उसी मात्रा में उपयोग करें।
सर्दी-ज़ुकाम का बेहतरीन इलाज यहां, जानें सबसे प्रभावी उपचार
- भाप को अंदर लेने के लिए नेबुलाइज़र में सादे पानी का उपयोग करने से बचें।
- खुराक पर ध्यान दें: दवा की खुराक बच्चे की उम्र के अनुसार निर्धारित की जानी चाहिए।
- इनहेलर एक अच्छा विकल्प: डॉक्टर अक्सर नेबुलाइज़र की बजाय इनहेलर का उपयोग करने की सलाह देते हैं।
- आपको बता दें कि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि नेबुलाइज़र का अनावश्यक और गलत उपयोग बच्चों के श्वसन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है।



