Vote Chori News: राहुल ने जिसका लिया नाम, वो तो भारत कभी आई ही नहीं

Vote Chori News: राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी के आरोप के बाद ब्राजील की मॉडल लारिसा नेरी का नाम सुर्खियों में आया है।

Vote Chori News: राजनीति में चतुराई, समझदारी, अच्छी सलाह और सटीक जानकारी बेहद महत्व रखती है। सही एवं उचित जानकारी के बिना प्रतिद्वंद्वी पर जुबानी हमला करना अक्सर भारी पड़ जाता है। राहुल गांधी के साथ ऐसा समय-समय पर होता रहता है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमलावर होने से पहले वह पूरा होमवर्क नहीं कर पाते हैं। बाद में उन्हें उपहास का पात्र बनने के अलावा आलोचना का शिकार होना पड़ता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सोर्स तथा सलाहकार बड़े गजब के हैं।

नौसिखए सलाहकारों की वजह से उन्हें बार-बार अपनी जगहंसाई करानी पड़ रही है। इसके बावजूद वह सचेत होने को तैयार नहीं हैं। नए विवाद में फंसे राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाने लगा है। दरअसल मामला कथित वोट चोरी मुद्दे से जुड़ा है। कांग्रेस सांसद ने हाल ही में पत्रकार वार्ता कर हरियाणा में वोट चोरी होने के सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में पच्चीस लाख वोट चोरी कर भाजपा सत्ता में लौटी थी। राहुल ने ब्राजील की मॉडल लारिसा नेरी का जिक्र कर कहा था कि लारिसा ने हरियाणा चुनाव में दस बूथों पर जाकर बाइस फर्जी वोट डाले थे। इसके बाद से लारिसा नेरी एकाएक सुर्खियों में आ गईं। इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ भी आ चुका है। ब्राजील की नागरिक लारिसा दुनिया के सामने आ चुकी हैं।

ब्राजील की मॉडल को लेकर हुए 3 बड़े खुलासे

पहली बात यह कि वह मॉडल नहीं बल्कि हेयर ड्रेसर हैं। दूसरी बात यह कि वह आज तक भारत नहीं आई हैं। तीसरी और सबसे अहम बात यह कि वह राहुल गांधी का नाम तक नहीं जानती हैं। राजनीति में लारिसा की कोई दिलचस्पी नहीं हैं। उन्हें आशंका है कि एआई के जरिए उनके फोटो से छेड़छाड़ कर राजनीतिक इस्तेमाल किया गया है।

भारतीय राजनीति के केंद्र में आने से वह डरी-सहमी हैं। सवाल यह कि वोट चोरी के मुद्दे को धार देने के लिए राहुल गांधी क्या किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं? क्या वह अपने सलाहकारों पर आंखें मूंद कर भरोसा करते हैं? क्या केंद्र सरकार और भारत के चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए राहुल ने ब्राजील की एक साधारण महिला के नाम और फोटो का इस्तेमाल किया है?

Vote Chori Hariyana: ब्राजील की लड़की ने 22 वोट हरियाणा में डाले, Rahul Gandhi का खुलासा

लारिसा नेरी पर आरोप लगाने से पहले क्या उन्हें पूरे मामले की तह तक नहीं जाना चाहिए था? ऐसी उम्मीद नहीं है कि राहुल गांधी इन सवालों के जवाब देने सामने आएंगे। इसके पहले भी वह सनसनीखेज आरोप लगाकर सियासी हलचल बढ़ा चुके हैं।

सियासत का ‘हाइड्रोजन बम’; वोट चोरी के आरोप पर राहुल का मास्टर स्‍ट्रोक या सियासी शोर

कांग्रेस सांसद का स्तर सनसनीखेज राजनीति करने का नहीं है। उन्हें गंभीर एवं संजीदा होकर सियासत करनी चाहिए ताकि इस प्रकार के विवाद उत्पन्न न हो सकें। तथ्यहीन मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर देने से बेशक लोकप्रियता मिल जाए, मगर जनता का साथ नहीं मिलता। चूंकि सच्चाई सामने आने पर जनता के बीच विश्वसनीयता नहीं रह जाती। राहुल गांधी न खुद बदल पा रहे हैं, ना कांग्रेस में बड़ा बदलाव ला पाए हैं।

कांग्रेस के बड़ नेताओं ने बनाई दूरी

बता दें कि कांग्रेस में जिन वरिष्ठ नेताओं को कभी राजनीति का ‘चाणक्य’ माना जाता था, वह पार्टी से दूरी बना चुके हैं। चर्चा है कि राहुल कई बार सही सलाह को भी नजरअंदाज कर देते हैं। पुराने नेताओं को यदि वह साथ लेकर चलते तो आज कांग्रेस की इतनी दुर्गति नहीं होती। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के हश्र को देखकर पुराने कार्यकर्ता दुखी हैं।

Related Articles

Back to top button