व्यापारियों के अध्यक्ष बने राजा यादव
भरथना में व्यापारियों की राजा को मिली नई जिम्मेदारी

भरथना,इटावा। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाध्यक्ष के गठन उपरान्त तहसील ब्लॉक शहर कस्बा के व्यापारियों का सहयोग करने के उद्वेश्य से जनपदों के सभी नगर कस्बों और शहरों में संगठन का विस्तार किया है।
नगर के जय वाटिका एंड जय रेस्टोरेंट पर सम्पन्न हुई संगठन की बैठक में भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल और संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष इं.सुघर सिहं की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर गुप्ता ने भरथना के ग्राम पडियापुरा निवासी प्रसिद्ध व्यापारी क्षेत्रपाल सिंह उर्फ राजा यादव को भरथना का नगर अध्यक्ष मनोनीत कर क्षेत्र के व्यापारियों की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस मौके पर संगठन के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष राजा यादव ने अतिथियों भाजपा नेता पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल,संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष इ.सुघर सिंह जिला सचिव रामराज शास्त्री,पत्रकार मसूद तैमूरी आदि का पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया।
वहीं क्षेत्रपाल सिंह उर्फ राजा यादव के नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र के व्यापारी प्रदोष यादव,धीरज यादव,अमित कुमार,राम नरेश,ग्रीश चन्द,आशू यादव,देवेंद्र सिंह,अखलेश यादव आढ़ती सहित कई दर्जन मौजूद व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष राजा यादव को जोरदार स्वागत सम्मान किया है। इस मौके पर सुधीर वर्मा और शरद पुतान आदि मौजूद रहे।



