जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ को छात्राओं ने बांधी राखी
सरस्वती शिशु मंदिर और भागीरथी स्पेशल स्कूल की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, नेहरू नगर तथा भागीरथी सेवा संस्थान द्वारा संचालित भागीरथी स्पेशल स्कूल की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ को राखी बांधी। छात्राओं ने जिलाधिकारी की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं के स्नेह और आत्मीयता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार भी भेंट किए और उनके साथ आत्मीय संवाद कर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं ने भी जिलाधिकारी के साथ मिलकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित यह कार्यक्रम आपसी स्नेह, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने वाला रहा। छात्राओं के इस आत्मीय आयोजन से रक्षाबंधन पर्व की खुशियां और भी खास बन गईं।



