गोपाष्टमी पर रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास ने किया गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास द्वारा शम्भू दयाल दयानंद वैदिक सन्यास आश्रम, दयानंद नगर में भव्य गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने गायों की सेवा कर उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन कैलाश गोयल और सचिव रोटेरियन कैलाश मंगला ने मुख्य अतिथि DGN रोटेरियन रवि बाली, DDA(25-26) रोटेरियन गौरव भार्गव तथा AG रोटेरियन मोहिन्दर सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर गौशाला के प्रबंधक स्वामी सूर्य्ववेश जी और आचार्य जितेंद्र जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब अध्यक्ष कैलाश गोयल ने दोनों महानुभावों का सम्मान किया।
गोपाष्टमी पर गायों की पूजा विधि-विधान के साथ की गई। गायों को पीतल की घंटियाँ पहनाई गईं और सदस्यों ने स्वयं उन्हें भोजन कराया। क्लब की ओर से 1500 किलो चारा और 200 किलो गुड़ गौशाला को भेंट किया गया, जो एक माह का पूरा चारा था।
क्लब का उद्देश्य हिंदू संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना तथा समाज में गौसेवा के महत्व को पुनः स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से रो० विनीत माहेश्वरी, रो० संजय गर्ग, रो० विजय जिन्दल, रो० संजय अग्रवाल, रो० सतीश गर्ग, रो० सहदेव भारद्वाज, रो० नलिन गोयल, रो० बी.के. बंसल, रो० नरेश जिन्दल, रो० आनन्द प्रकाश, रो० राजेश अग्रवाल, रो० अरविंद गर्ग, रो० दिनेश गर्ग, रो० सतीश अग्रवाल, रो० सुनील गर्ग, रो० नवीन खुराना, रो० अतुल जैन, रो० पुनीत गर्ग, रो० विनीत कुमार।
, रो० विजय अग्रवाल, रो० पवन गुप्ता, रो० कुलदीप रोहतगी, रो० राजीव अग्रवाल, रो० कुलदीप कहोली, रो० योगेश गर्ग, रो० नीरज गुप्ता सहित महिला सदस्य रेनू अग्रवाल, उर्मिल अग्रवाल, रेखा गर्ग, दीपिका रोहतगी, बीना अग्रवाल, प्रीति सिंह, बबीता गर्ग, चम्पा जिन्दल, सरोज बंसल, मोनिका गर्ग, कल्पना मंगला, निर्मल गोयल, रचना खुराना, शिखा माहेश्वरी, अंजू अग्रवाल, अनिता भारद्वाज, मनीषा गर्ग, रीमा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, सोमलता गर्ग, रितू जिन्दल, कमलेश, प्रिति सिंघल, कमलेश अग्रवाल, नीलम गर्ग, तूलिका गर्ग, आरूषी गोयल, दया अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन नीरज गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



