रामपुर प्रशासनिक फेरबदल : अजय कुमार द्विवेदी बने नए जिलाधिकारी

रामपुर: उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसी क्रम में रामपुर जिले में भी बदलाव किया गया है।

रामपुर के जिलाधिकारी (डीएम) जोगिंदर सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग (उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ) के पद पर नियुक्त किया गया है।

उनके स्थान पर श्री अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अजय कुमार द्विवेदी एक अनुभवी और कार्यकुशल अधिकारी माने जाते हैं। वे इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

वहीं, रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नंदकिशोर अनूक्य कलाल का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (Vice Chairman) बनाया गया है।

शासन के इस आदेश के बाद जिले के प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। नए जिलाधिकारी के आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई गति और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button