मिशन शक्ति के तहत एक दिन की थाना अध्यक्ष बनी एंजेल गुप्ता को मोदनवाल समाज ने किया सम्मानित

रायबरेली। जनपद के राही बाजार में मोदनवाल समाज द्वारा आयोजित एक विशेष सभा के दौरान एंजेल गुप्ता को सम्मानित किया गया। मोदनवाल समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, सम्मान पत्र प्रदान कर तथा मोमेंटो देकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। एंजेल गुप्ता ने इस सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है और वे आगे भी समाज सेवा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

बीते दिनों पहले मिशन शक्ति के तहत कक्षा 10 की छात्रा एंजेल गुप्ता को एक दिन के लिए महिला थाना अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। इस उपलब्धि को देखते हुए मोदनवाल समाज ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। सभा में मोदनवाल समाज के रायबरेली जिला अध्यक्ष रमेश मोदनवाल, दिनेश चंद्र मोदनवाल, महेश मोदनवाल, डॉ. जे.के. मोदनवाल सहित समस्त मोदनवाल समाज के पदाधिकारी, सदस्यगण तथा मोदनवाल सभा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रमेश मोदनवाल ने कहा कि एंजेल जैसी बेटियां समाज का गौरव हैं और मिशन शक्ति जैसे अभियान से ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।मोदनवाल समाज ने इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान की सराहना की और समाज की अन्य बालिकाओं को भी ऐसी पहलों के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button