मुरादाबाद के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 4 सिलेंडर फटने से मच गई अफरातफरी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आग लगने के बाद एक के बाद एक चार सिलेंडर फट गए।
मुरादाबाद जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुनैद अंसारी के अनुसार, “कुल सात मरीज़ों को अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक, 56 वर्षीय माया की मृत्यु हो गई। बाकी मरीज़ों की हालत स्थिर है।” दमकल विभाग को रात करीब 10 बजे भीषण आग लगने की सूचना मिली। कई दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाया।
मुरादाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडे ने कहा, “हमें रात करीब 10 बजे क्लार्क्स इन होटल के सामने एक रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में दो दमकल गाड़ियाँ भेजी गईं, मगर चार सिलेंडर फटने से आग तेज़ी से फैल गई। सात दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई हैं और और गाड़ियाँ बुलाई गई हैं।”
Satara Doctor Suicide Case: कटघरे में सिस्टम, अधिकारियों की खामियां उजागर
चार महिलाओं, दो बच्चों और एक कुत्ते सहित 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना कटघर थाना क्षेत्र में हुई। आग लगने के समय रेस्टोरेंट में करीब 15-16 लोग मौजूद थे। उन्हें सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। कुछ का इलाज चल रहा है।
#WATCH | UP | Dr Junaid Asari, Emergency Medical Officer at Moradabad District Hospital, says, “A total of seven patients were brought here. One of them, Maya, 56 years old, was brought dead… The remaining patients are stable…” https://t.co/g2f1DPbJZq pic.twitter.com/zxSV0f363g
— ANI (@ANI) October 26, 2025



