मां कल्याणी मेले में विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तेज बहादुर यादव प्रथम, हरिश्चंद्र वर्मा द्वितीय: कुश्ती प्रतियोगिता में दिखा जोरदार प्रदर्शन

सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अरवल ग्राम सभा में स्थित प्राचीन कल्याणी माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला लगा। इस अवसर पर विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सुल्तानपुर जनपद सहित आस-पास के जिलों के पहलवानों ने भाग लिया।

कुश्ती प्रतियोगिता में तेज बहादुर यादव जोहनपाली (अयोध्या) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हरिश्चंद्र वर्मा अरवल-सुल्तानपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तेज बहादुर यादव प्रथम, हरिश्चंद्र वर्मा द्वितीय का कुश्ती प्रतियोगिता में दिखा जोरदार प्रदर्शन.मेला आयोजक टीम के सदस्य एवं स्थानीय ग्राम प्रधान मुरली वर्मा ने बताया कि मेला बहुत प्राचीन काल से लगता हुआ चला आ रहा है। उसी परंपरा को हम लोग निभाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।मेले के दौरान नौटंकी नाच का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने जमकर मस्ती की। मेले में उमड़ी भीड़ ने इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है ।

इस अवसर पर पारा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर, इंद्रेश यादव, हेमराज, अमित कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, पूर्व प्रधान महेश जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button