Origin of internet: इंटरनेट का जन्म कहां हुआ था, जानें भारत में कब में आया

Origin of internet: आजकल इंटरनेट हर किसी की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है मगर क्या आपने कभी सोचा है कि यह तकनीकी क्रांति कहाँ से शुरू हुई थी? इंटरनेट का इतिहास रोचक और प्रेरणादायक है और यह बताता है कि किस तरह एक साधारण विचार ने पूरी दुनिया को बदल दिया।

इंटरनेट का जन्म अमेरिका में हुआ था। Origin of internet की कहानी 1960 के दशक से शुरू होती है, जब इंटरनेट जैसी परिकल्पना का जन्म हुआ था। इसकी शुरुआत 1969 में ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) के रूप में हुई, जिसे अमेरिकी रक्षा विभाग (DARPA) द्वारा बनाया गया था। ARPANET ने एक नई दिशा दी और ये वो बुनियाद बनी जिसने बाद में इंटरनेट के रूप में आकार लिया।

1974 में उपयोग में लाया गया था इंटरनेट शब्द

इंटरनेट शब्द को पहली बार 1974 में उपयोग में लाया गया था, जब TCP/IP (Transmission Control Protocol/Internet Protocol) प्रोटोकॉल का विकास हुआ। यह प्रोटोकॉल इंटरनेट की असल पहचान बन गया और इसके माध्यम से विभिन्न नेटवर्क आपस में जुड़ने लगे।

reasons for slow wifi at home: इंटरनेट स्लो है, कहीं आपने राउटर को यहां तो नहीं रख दिया

1 जनवरी 1983 को इंटरनेट का आधिकारिक जन्मदिन मनाया गया। इसी दिन TCP/IP प्रोटोकॉल को पूरी दुनिया में लागू किया गया, और तब से इंटरनेट एक वैश्विक नेटवर्क के रूप में सामने आया।

इंटरनेट सेवा भारत में कब से

भारत में इंटरनेट सेवा 15 अगस्त 1995 को शुरू हुई थी, जब VSNL (विदेश संचार निगम लिमिटेड) ने इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया। भारत में इंटरनेट के आगमन ने एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत की, जो आज देशभर में व्यापक रूप से फैल चुकी है।

Related Articles

Back to top button