‘कॉन्ट्रैक्ट किलर’ गैंग का रोमांचक अंत; मुठभेड़ में 4 ढेर, बिहार चुनाव में रची थी साजिश

Ranjan Pathak Gangster को Delhi Police ने मार गिराया।

Ranjan Pathak Gangster: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस ने गुंडों के एक गिरोह का राजफाश किया है। बिहार में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे बिहार के चार कुख्यात बदमाशों को दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में रोहिणी में मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए बदमाशों में ‘सिग्मा एंड कंपनी’ नामक कुख्यात गिरोह का सरगना रंजन पाठक भी शामिल है।

रोहिणी में हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ 22 अक्टूबर को सुबह करीब 2:20 बजे रोहिणी इलाके में बहादुर शाह मार्ग, डॉ. अंबेडकर चौक से पंसाली चौक के बीच हुई। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि बदमाश दिल्ली में है। जब पुलिस टीम उक्त स्थान पर जाँच कर रही थी, तभी बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में चारों बदमाशों को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए रोहिणी के डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस गोलीबारी में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरविंद, एसआई मनीष और एसआई नवीन समेत चार पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोलियां लगीं, लेकिन वे बच गए। मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों में gangster ranjan pathak (25), बिमलेश महतो उर्फ ​​बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) शामिल हैं। इनमें से रंजन, बिमलेश और मनीष बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे, जबकि अमन ठाकुर दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला था।

रंजन पाठक और उसकी गैंग का किरदार

बिहार के पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये बदमाश ‘सिग्मा एंड कंपनी’ नाम से कुख्यात थे और इनका सरगना रंजन पाठक था। यह गिरोह नेपाल से बिहार तक सक्रिय था। सुपारी किलर के रूप में काम करने वाला यह गिरोह बिहार में कई गंभीर अपराधों, खासकर 5 से ज़्यादा बड़ी हत्याओं में वांछित था। चुनाव की पृष्ठभूमि में यह गिरोह बिहार में बड़ी वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस को एक ऑडियो कॉल के ज़रिए इस साजिश की जानकारी मिली थी। इस गिरोह ने हाल ही में ब्रह्मर्षि समाज के जिला अध्यक्ष गणेश शर्मा की हत्या कर दी थी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था।

Live-In Couple Death: दुर्गंध के चलते खोला दरवाजा, नजारा देख सभी हैरान

रंजन पाठक का गिरोह अपराध करने के बाद दिल्ली में छिपा हुआ था। इसी गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से संपर्क किया और एक संयुक्त अभियान को सफल बनाया। रंजन पाठक वही बदमाश है जिसने सीतामढ़ी में एक हत्या के बाद मीडिया को अपना बायोडाटा भेजकर खलबली मचा दी थी।

Related Articles

Back to top button