अलग-अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाओं में लाखों रुपये का हुआ नुकसान

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाओं में लाखों रुपये कीमत का नुकसान हुआ है, पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
पहली घटना खुर्रमपुर गाँव की है, जहां रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गांव निवासी अखिलेश के घर में आग लग गई, जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता, तब तक 9 हजार रुपये की नकदी समेत 50 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया था।

दूसरी घटना अकोढ़िया गाँव में हुई। जहां दीपावली की रात सोमवार को गाँव निवासी सुरेश चंद्र पाल के घर में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई, आग लगने से गाँव में अफरा तफरी का माहौल हो गया, कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक एक लाख रुपये अधिक की कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

इस बाबत एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है, पीड़ितों की सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।

—————————————–

निर्माणाधीन मकान में काम करते समय दूसरी मंजिल से गिरकर राजगीर घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। निर्माणाधीन मकान में काम करते समय राजगीर दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मनीपुर भटेहरी गाँव निवासी राजाराम 58 वर्ष राजगीर है।बुधवार को वो पड़ोस के गाँव पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन में एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर बीम की भराई कर रहे थे, उसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वो नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button