मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवक हुए घायल

पुलिस ने दिखाई तत्परता

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हुए जिन्हें उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया।
पहली घटना इटावा कन्नौज हाइवे पर मोहल्ला कृष्णा नगर के समीप घटित हुई,जहां अचानक बाइक फिसलने से थाना बकेवर के ग्राम अलियापुर निवासी दिलीप कुमार पुत्र नेम सिंह घायल हो गया। उसके साथ बाइक पर सवार उसके चकर नगर थाना के गाँव नील देवता निवासी मामा के लड़के शिवम ने बताया कि हम दोनों लोग बाइक पर सवार होकर बंधारा गाँव में रिश्तेदारी में जा रहे थे अचानक बाइक फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये।

मौके पर मौजूद डायल 112 पर ड्यूटी कर पुलिस के जवान कामेंद्र ने जब यह द्रश्य देखा तो घायल हो आनन फानन में डायल 112 के वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया।.

दूसरी घटना में नगला बाग़ (कुसना) निवासी घायल सुदीप पुत्र बलराम ने बताया कि वह अपनी बाइक से घर से पड़ोस के ग्राम खानपुरा में सामान लेने जा रहा था जैसे ही घर से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवारों ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे उसको गम्भीर चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button