सवेरे खाली पेट खाएं ये 3 सुपरफूड्स, शरीर बन जाएगा लोहा

जानिए कैसे सवेरे खाली पेट अंकुरित मूंग, बादाम, अंजीर, किशमिश और छुहारा खाने से आपकी बॉडी मजबूत हो सकती है।

diet for strong body: आज की तेज़-तर्रार ज़िंदगी में हर किसी की चाहत होती है कि उसका शरीर मजबूत रहे, बीमारियों से दूर रहे और दिनभर ऊर्जा से भरा रहे। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे सप्लीमेंट्स लें या लंबे समय तक जिम में पसीना बहाएं। बस अपनी सवेरे की दिनचर्या और आहार में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करें, तो बॉडी खुद ही अंदर से मजबूत हो जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि सवेरे खाली पेट कुछ खास खाद्य पदार्थ खाने से न सिर्फ शरीर को पोषण मिलता है बल्कि प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है। आइए जानते हैं उन तीन प्राकृतिक चीजों के बारे में, जो आपके स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

1. अंकुरित मूंग और काले चने

सवेरे की शुरुआत अगर एक कटोरी अंकुरित मूंग और काले चने से करें, तो शरीर को प्रोटीन, फाइबर और आयरन की अच्छी खुराक मिलती है। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं। नियमित सेवन से आप दिनभर तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। बता दें कि ये एक जबरदस्त विकल्प है जो आपकी diet for strong body में शामिल होना चाहिए।

2. भीगे हुए बादाम और अंजीर

रात भर पानी में भिगोए हुए पांच से छः बादाम और एक दो अंजीर सवेरे खाली पेट खाने से दिमाग तेज होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। बादाम में मौजूद विटामिन E और अच्छे फैट दिमाग के लिए फायदेमंद हैं, वहीं अंजीर में कैल्शियम और फाइबर पाचन और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाते हैं।

क्या आप हाथ धोने का सही तरीका जानते हैं, 99% लोग करते हैं ये छोटी-छोटी गलतियां

3. भीगी किशमिश और छुहारा

सवेरे भीगी हुई किशमिश और छुहारे खाने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। ये प्राकृतिक मिठास से भरपूर होते हैं और खासकर महिलाओं व बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें आयरन, पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं जो कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं।

Related Articles

Back to top button