पथरी का दर्द होगा गायब, घर पर करें ये 3 नेचुरल इलाज

kidney stone treatment hindi: पथरी एक सामान्य मगर बहुत ही कष्टदायक समस्या है, जो अक्सर अचानक तेज दर्द का कारण बनती है। यह तब बनती है जब मूत्र में मौजूद खनिज और लवण जमा होकर छोटे-छोटे कणों के रूप में ठहर जाते हैं और धीरे-धीरे बड़े होकर पथरी का रूप ले लेते हैं।

शुरुआत में छोटी पथरियाँ घरेलू उपचार से ठीक हो सकती हैं, मगर गंभीर दर्द या खून आने पर डॉक्टर से संपर्क आवश्यक होता है। आइए जानते हैं तीन प्राकृतिक तरीके जो पथरी की समस्या में राहत दे सकते हैं और भविष्य में इसके बनने की संभावना को भी घटा सकते हैं।

पहला उपाय (Medical treatment for kidney stones)

पानी पीना सबसे सरल और प्रभावी तरीका है किडनी स्टोन से बचाव का। अधिक मात्रा में पानी पीने से मूत्र का प्रवाह तेज होता है, जिससे छोटी पथरियाँ बाहर निकल सकती हैं। साथ ही पानी मूत्र में घुले खनिजों को पतला करता है जो नई पथरी बनने से रोकता है। दिन भर में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना फायदेमंद होता है।

पथरी को दूर करने का दूसरा उपाय

नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है एवं जिस्म में साइट्रेट का काम करता है। साइट्रेट मूत्र में पथरी बनने वाले क्रिस्टल को तोड़ता है और नई पथरी बनने से रोकता है। आधा नींबू निचोड़कर गुनगुने पानी के साथ दिन में दो से तीन मर्तबा पीना लाभकारी रहता है।

high protein diet hindi tips: सेहत के लिए बेस्ट हैं ये 4 फूड्स, मिलता है भरपूर प्रोटीन

तीसरा उपाय

सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो धीरे-धीरे पथरी को घोलने में मदद करता है। ये मूत्र की अम्लता को भी बैलेंस करता है, जिससे पथरी बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। रोजाना एक गिलास पानी में एक दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से kidney stone treatment hindi में आराम मिलता है।

Related Articles

Back to top button