6000 रन और 400 विकेट! फिर भी टीम इंडिया से बाहर; इस खिलाड़ी के साथ हुआ अन्याय

Ranji Trophy 2025: भारतीय घरेलू क्रिकेट में दो दशक से अधिक समय तक अपनी चमक बिखेरने वाले जलज सक्सेना एक बार फिर सुर्खियों में हैं मगर इस बार उनके खेल से ज्यादा चर्चा उनकी उपेक्षा को लेकर है। रणजी के पहले मुकाबले में महाराष्ट्र और केरल के बीच खेल के दौरान, कमेंट्री बॉक्स में हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत ने अचानक क्रिकेट जगत में गंभीर बहस छेड़ दी है।

जब जलज Ranji Trophy 2025 सीजन में बैटिंग करने मैदान में आए तब तक महाराष्ट्र की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। स्कोर 18 रन पर 5 विकेट। कमेंट्री कर रहे पूर्व चयनकर्ता सलिल अंकोला और चेतन शर्मा ने जलज को देखकर बातचीत शुरू की, जिसमें अंकोला ने हैरानी जताई कि इतना अनुभव रखने वाला खिलाड़ी कभी भारत के लिए नहीं खेला। इस पर शर्मा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हम दोनों ही तो चयनकर्ता रहे हैं। ये मज़ाक भले ही हँसी में कहा गया हो मगर इसने सटीक सवाल खड़ा कर दिया आखिर जलज जैसे खिलाड़ी को कब तक अनदेखा किया जाएगा?

जलज सक्सेना के रिकॉर्ड बयां करते हैं कहानी

2005 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत करने वाले जलज सक्सेना ने अब तक घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों में से हैं। बीते सीज़न में जलज 6,000 रन और 400 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने। यह रिकॉर्ड किसी भी ऑलराउंडर के लिए गौरव की बात है मगर भारतीय टीम में अब तक उन्हें कोई मौका नहीं मिला।

IPL 2026 Update: Mini Auction पर बड़ी खबर; कौन-कौन होंगे रिलीज़, देखें पूरी लिस्ट

फैंस की नाराज़गी और वायरल क्लिप

जैसे ही यह बातचीत सोशल मीडिया पर पहुँची, फैंस ने इस विडंबना को पकड़ लिया। कई यूज़र्स ने कमेंट्स में लिखा कि जब ये दोनों खुद चयनकर्ता थे, तब क्यों नहीं मौका दिया? साल 2020 से 2024 के बीच चेतन शर्मा और सलिल अंकोला चयन समिति का हिस्सा थे और यही वह दौर था जब जलज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। ये क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई और जलज की उपेक्षा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई।

Related Articles

Back to top button