मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

गोसाईगंज पुलिस ने दी सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को थाना गोसाईगंज की पुलिस टीम द्वारा श्री सुभाष इंटर कॉलेज पलिया सुल्तानपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने की। इस अवसर पर उप निरीक्षक दयाराम मिश्र,कांस्टेबल भूपेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल रिंकू गुप्ता तथा महिला कांस्टेबल अंशु रानी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला पॉवरलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (स्वास्थ्य सेवा), 102 (जननी एंबुलेंस सेवा), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) एवं 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बिना झिझक इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Back to top button