ट्रक ने मारी टक्कर बोलेरो डिवाइडर तोड़ पलटी: एक घायल

Crime News Etawah: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात करीब तीन बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इटावा की ओर आ रही बोलेरो कार सराय भूपत रेलवे फाटक के पास ट्रक की कट मारने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए आगरा से इटावा जाने वाले मार्ग पर पलट गई। हादसे में कार सवार 40 वर्षीय तेजपाल उर्फ छोटू पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला अशोक नगर, इटावा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि बोलेरो कार पलटने के बाद तेजपाल कार के अंदर फंस गया। मौके पर रात्री गश्त में तैनात उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी और कांस्टेबल सनोज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला और सीएचसी जसवंतनगर में भर्ती कराया।
————————————————————————————–
Etawah Crime News: महिलाओं से अश्लीलता करने वाले तीन गिरफ्तार
जसवंतनगर,इटावा। नगर क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों से अश्लील हरकतें करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने और अभद्र इशारे करने की शिकायतें मिल रही थीं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी होमगंज, रिहान पुत्र जहांगीर निवासी केस्त और सचिन पुत्र श्यामलाल निवासी रेलमंडी को गिरफ्तार किया है।
थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वीएनएस की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि इस तरह की हरकतें करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



