शताब्दी वर्ष पर स्वयं सेवको का पथ संचलन
Sultanpur Today News: पुष्प वर्षा का स्वयं सेवकों का हुआ स्वागत

Sultanpur Today News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बंधुआ कला बाबा जी का सगरा में भव्य शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूजन अनुष्ठान में प्रमुख पदाधिकारियों, स्वयं सेवकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
यह आयोजन संगठन की अनुशासन,राष्ट्रीय भावना और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को उजागर करने के लिए किया गया। शस्त्र पूजन के बाद स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में कस्बे के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला। लोगों ने पुष्प वर्षा कर और शंखनाद के साथ स्वयं सेवकों का स्वागत किया। नारों और भारत माता की जय आदि उद्घोष से क़स्बा गूंज उठा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने कहा कि संघ की स्थापना का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, सेवा भाव और राष्ट्र चेतना को बढ़ावा देना था। आज शताब्दी वर्ष में प्रवेश करते हुए हम इन मूल्यों को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघ विभिन्न समाज कल्याण कार्यक्रमों, जन संपर्क अभियानों, युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों को और व्यापक रूप से लाएगा।
शिक्षक दिवस पर सुल्तानपुर में 50 सेवानिवृत शिक्षकों का हुआ सम्मान
उन्होंने कहा कि संघ सौ साल से व्यक्ति निर्माण की सतत प्रक्रिया चला रहा है और देश हित ही इसका मूल उद्देश्य रहा है। इसी लक्ष्य को साकार करने के लिए संघ ने पंचतंत्र सूत्र परिवार संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य पर आधारित जागृति अभियान पूरे देश में प्रारंभ किया है।
एक पत्नी के 15 पति, पूरा मामला जानकर पुलिस ने पकड़ा लिया माथा
उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए प्लास्टिक के ना प्रयोग करने व जल दोहन रोकने के लिए स्वयं सेवकों को शपथ दिलाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वयं सेवक जितेन्द्र कसेरा,ओम प्रकाश मिश्रा नीलमणि मिश्रा चंदन, महेंद्र गुप्ता दुर्गेश तिवारी व विनय जायसवाल मौजूद रहे.



