स्मृति मंधाना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली को भी छोड़ा पीछे
Smriti Mandhana records 2025: स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप 2025 में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा।

Smriti Mandhana records 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का सामना किया, तब एक पल ऐसा आया जिसने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया।
5000 रन का आंकड़ा छूते ही मंधाना ने रचा इतिहास (Smriti Mandhana stats)
स्मृति मंधाना अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 5,000 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज़ बन गई हैं। खास बात ये है कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुँचने में महज़ 112 पारियाँ लीं। इससे भी ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने क्रिकेट लीजेंड्स विराट कोहली और विव रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह आंकड़ा 114 पारियों में छुआ था।
रावल और मंधाना की शानदार साझेदारी
इस मुकाबले में Smriti Mandhana ने न सिर्फ अपना व्यक्तिगत records बनाया बल्कि प्रतीक रावल के साथ मिलकर भारत को एक मज़बूत शुरुआत दी। दोनों के बीच 155 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई, जिसने विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।
क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर (2025 records of Smriti)
मंधाना की इस उपलब्धि ने ना केवल आंकड़ों को फिर से लिख दिया है, बल्कि महिला क्रिकेट को लेकर लोगों की सोच में भी बदलाव लाया है। सोशल मीडिया पर #Mandhana5000 ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पारी को भारतीय महिला क्रिकेट का टर्निंग पॉइंट मान रहे हैं।



