रामपुर में सियासत का माहौल एक बार फिर गर्म

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर ।आजम खान के आवास पर 10 अक्टूबर दोपहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। करीब दो घंटे तक चली मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने लंबी बातचीत की — राजनीतिक हालात से लेकर व्यक्तिगत हालात तक हर मुद्दे पर चर्चा हुई।”

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा — आजम खान नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के साथ के हैं। उनकी जड़ें समाजवादी पार्टी में बहुत गहरी हैं, और वह पार्टी की विरासत का अहम हिस्सा हैं।”

“2027 में PDA की सरकार बनेगी… जनता भाजपा को हटा देगी। जनता आगे रहेगी, राजनीतिक पार्टियां पीछे रहेंगी।”

“अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि जब समाजवादी सरकार सत्ता में आएगी,
तो आजम खान पर लगाए गए सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि मौजूदा प्रदेश सरकार आजम खान पर झूठे मुकदमे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही है।”

“अखिलेश ने साफ कहा कि वे आज किसी राजनीतिक मकसद से नहीं,
बल्कि केवल आजम खान की खैरियत जानने और हालचाल लेने रामपुर पहुंचे थे।
हालांकि उनकी इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
क्योंकि ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब आजम खान लंबे समय से राजनीतिक रूप से हाशिये पर हैं।”

“रामपुर से उठी ये तस्वीरें आने वाले दिनों में यूपी की सियासत में बड़ा संदेश दे सकती हैं।
एक तरफ अखिलेश यादव ने PDA की सरकार का दावा किया है,
तो दूसरी ओर आजम खान को फिर से सियासी मुख्यधारा में लाने की कोशिश भी साफ दिख रही है।
अब देखना ये होगा कि इस मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में क्या नया मोड़ आता है।”

Related Articles

Back to top button