भारत पाक नाम लेकर किस देश ने कर दी ट्रंप की तारीफ

कनाडा के पीएम mark carney ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की और उन्हें “परिवर्तनकारी राष्ट्रपति” बताया। ट्रंप ने लगभग 50 बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद की।
ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कार्नी ने कहा कि आप एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति हैं। अर्थव्यवस्था का परिवर्तन, नाटो सहयोगियों द्वारा रक्षा खर्च के प्रति अभूतपूर्व प्रतिबद्धता, भारत और पाकिस्तान से लेकर अज़रबैजान और आर्मेनिया तक शांति के प्रयास और एक आतंकवादी ताकत के रूप में ईरान का कमज़ोर होना, ये सब आपके नेतृत्व में ही संभव हुआ है।
अप्रैल में प्रधानमंत्री चुने गए mark carney ने इस साल मई में व्हाइट हाउस का दौरा किया था।
भारत ने पाकिस्तान के साथ सैन्य अभियानों को स्थगित करने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका से साफ इनकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विदेश मंत्रालय तक सभी ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी। यह एक द्विपक्षीय निर्णय था।
क्या 2025 में भारत‑पाक संबंधों का नया मोड़ आ रहा है?
22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें 26 नागरिक मारे गए। चार दिनों तक सीमा पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौता हुआ।



