high protein diet hindi tips: सेहत के लिए बेस्ट हैं ये 4 फूड्स, मिलता है भरपूर प्रोटीन

high protein diet hindi tips: हर कोई चाहता है कि वह हमेशा स्वस्थ रहे, उसे कभी किसी भी भी तरह की कोई बीमारी न हो। इसके लिए वह खाने में कई तरह के हेल्दी फ़ूड शामिल करता है। सेहत के लिए प्रोटीन सबसे अहम माना जाता है मगर अधिकतर लोगों का मानना है कि नॉन वेज फ़ूड में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है मगर ऐसा नहीं है।

आज हम आपको वेज में कुछ ऐसे फूड्स बतायेंगे जिनमें हाई प्रोटीन पाया जाता है। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और जिन्हें आप अपनी डेली diet में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

दालें भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। सौ ग्राम मूंग डाल में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। दालों को आप रोटी, चावल आदि के साथ खा सकते हैं।

कद्दू का बीज यानी पंपकिन सीड्स भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 100 ग्राम पंपकिन सीड्स में प्रोटीन की मात्रा करीब 24.54 ग्राम होती है। पंपकिन सीड्स को स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। इसके अलावा इसे सलाद, स्मूदी और ओट्स में डालकर भी खा सकते हैं।

 

high protein diet hindi tips
high protein diet hindi tips

पनीर भी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में करीब 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। पनीर को अपनी डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं। जैसे कि, पनीर की सब्जी, पनीर टिक्का, पनीर पराठा आदि।

How to relieve tired legs and feet: सिर्फ 15 मिनट और आपके पैरों का दर्द खत्म

मूंगफली में भी प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम मूंगफली में 25.8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें अमीनो एसिड की भी अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों का निर्माण करने के साथ ही उन्हें मजबूत भी बनाती है। मूंगफली में प्रोटीन के अलावा स्वस्थ वसा, फाइबर, विटामिन और खनिज समेत अन्य पोषक तत्वा पाए जाते हैं। मूंगफली को कच्ची, भुनी या पीनट बटर की तरह से डाइट में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button