महर्षि बाल्मीकि जयंती पर श्री राम जानकी मंदिर में किया गया अखंड रामायण पाठ का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत द्वारा महर्षि बाल्मीकि जयंती पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। आयोजित रामायण पाठ का शुभारम्भ ईओ राम आशीष वर्मा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा मंदिर में शुशोभित राम दरबार प्रतिमा के पूजन अर्चन से किया गया।

पूजन अर्चन के पश्चात रामायण पाठ का वंदन करते हुए रामचरित मानस पाठ की शुरुआत की गयी। इस दौरान सुंदर दोहो एवं चौपाइयो के पठन पाठन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा समस्त सफाई कर्मियों को माला पहनाया वही सभासदगणो द्वारा कर्मियों पर पुष्प वर्षा की गयी।

मौके पर सभासद जमुना प्रसाद, विनीत वैश्य, दिनेश त्यागी, कमलेश कुसमेष, नुरुल हसन, ऊषा त्रिपाठी, धर्मेन्द्र, मुस्ताक, अलीम सहित वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद (मामा), भारत लाल, अखिलेश, कैलास सहित सफाई कर्मी राजदेव, तुसार, सुनीता, अनीता, नीलू, दिलीप, धर्मेन्द्र, मिथुन, प्रदीप, दीपक, दयालू, रमई सहित दर्जनों कर्मी एवं क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button