IND vs AUS 2025: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ स्क्वाड का किया ऐलान, लौटे स्टार खिलाड़ी

IND vs AUS 2025: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के विरुद्ध अक्टूबर में शुरू होने वाली रोमांचक व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी ODI और T20 टीम की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इस सीरीज में कई पुराने सितारे वापसी कर रहे हैं जो घरेलू समर से पहले टीम को मजबूती देने वाले हैं।
मिशेल स्टार्क की वापसी से ODI टीम में जोश
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में सबसे बड़ा नाम है मिशेल स्टार्क जो चोट के बाद दमदार वापसी कर रहे हैं। उनके साथ मैथ्यू शॉर्ट और मिशेल ओवेन भी टीम में लौटे हैं। शॉर्ट पहले साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर थे वहीं ओवेन ने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे में T20s के दौरान टीम जॉइन की थी।
मैथ्यू रेनशॉ की 2 साल बाद वापसी
बाएं हाथ के बल्लेबाज़ मैथ्यू रेनशॉ ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से वनडे टीम में जगह बना ली है। उन्होंने क्वींसलैंड और ऑस्ट्रेलिया A के लिए जोरदार पारी खेली थी।
रोहित शर्मा जैसी बर्बादी, इस दिग्गज कप्तान को भी अचानक हटाया गया
सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने किया रणनीति का खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्शन पैनल के हेड जॉर्ज बेली ने बताया कि हम खिलाड़ियों को T20 वर्ल्ड कप और घरेलू रेड बॉल क्रिकेट दोनों के लिए तैयार करना चाहते हैं। इसलिए शुरूआती दो T20 मैचों के लिए ही टीम चुनी गई है।
ऑस्ट्रेलिया की पूरी स्क्वाड लिस्ट – IND vs AUS Series 2025
ODI स्क्वाड: मिशेल मार्श (कप्तान) जेवियर बार्टलेट एलेक्स कैरी कूपर कोनोली बेन द्वारशुईस नाथन एलिस कैमरन ग्रीन जोश हेज़लवुड ट्रैविस हेड जोश इंगलिस मिशेल ओवेन मैथ्यू रेनशॉ मैथ्यू शॉर्ट मिशेल स्टार्क एडम ज़म्पा।
Introducing our Australian Men's squads for the ODI & T20I series against India 🇦🇺 🇮🇳 pic.twitter.com/6pSGjzUL01
— Cricket Australia (@CricketAus) October 7, 2025
T20 स्क्वाड (पहले दो मैच): मिशेल मार्श (कप्तान) सीन एबट जेवियर बार्टलेट टिम डेविड बेन द्वारशुईस नाथन एलिस जोश हेज़लवुड ट्रैविस हेड जोश इंगलिस मैथ्यू कुहनेमैन मिशेल ओवेन मैथ्यू शॉर्ट मार्कस स्टोइनिस एडम ज़म्पा।



