मुख्य अतिथि रोटेरियन संजय अग्रवाल, सहायक गवर्नर ने किया उद्घाटन

ग़ाज़ियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ न्यू ग़ाज़ियाबाद द्वारा ग्राम वैरा, फिरोज़पुर में एक नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस केन्द्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की ज़रूरतमंद बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन संजय अग्रवाल, सहायक गवर्नर (रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012) ने दीप प्रज्वलित कर केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे सेवा कार्यों से महिलाओं को स्वावलंबी बनने का अवसर मिलेगा और यह समाज सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।”

प्रशिक्षण केन्द्र प्रतिदिन दो पारियों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। प्रत्येक पारी में 10 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम निवासी श्रीमती वर्षा त्यागी को प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। क्लब द्वारा प्रशिक्षण हेतु 10 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गईं। उद्घाटन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं को प्रेस (इस्त्री) भी भेंट की गई।

इस अवसर पर रो० विजय गौड़, रो० विवेक गुप्ता, रो० अवधेश त्यागी, मौ० आसिफ़, धवल गुप्ता, निकिता त्यागी सहित अनेक रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष रो० गौरव त्यागी एवं सचिव रो० वीनू गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button