रामपुर यूपी-112 ने रचा कीर्तिमान, लगातार 13वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद रामपुर की यूपी-112 टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। सितम्बर 2025 माह की UP112 Performance Dashboard पोर्टल रैंकिंग में रामपुर ने पूरे उत्तर प्रदेश में 92.18 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विशेष बात यह है कि रामपुर अगस्त 2024 से लगातार 13 बार इस रैंकिंग में अव्वल स्थान पर रहा है।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूरी यूपी-112 टीम को बधाई दी और उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि—
“रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही और जवाबदेही ने जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।”
रामपुर की इस उपलब्धि से एक बार फिर साबित हुआ है कि टीमवर्क, अनुशासन और त्वरित सेवा ही बेहतर पुलिसिंग की पहचान है।
2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच ट्रस्ट द्वारा राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज के परिसर में लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर।, इससे पूर्व सभी साथियों ने लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का बैच पहना कर सम्मान किया तथा अपने संबोधन में लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सादगी ईमानदारी राष्ट्रभक्ति एवं सिद्धांतों को बताया, तथा देशभर में उनके जीवन चरित्र का प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया, इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त पीठ के प्रदेश प्रमुख प्रिंस श्रीवास्तव, जिला प्रमुख संजीव दयाल सक्सेना, अवधेश सिन्हा,, नीरज जौहरी , मुकेश श्रीवास्तव, हर्षित सक्सैना, विशाल सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मुकुलसक्सेना, गुंजन हिंदुस्तानी, इंजीनियर विकास सक्सेना आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें,



