मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप में रचा इतिहास, 199 किलोग्राम भार उठाकर जीता रजत पदक
Mirabai Chanu ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 199 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता।

World Weightlifting Championships 2025: भारत की स्टार भारोत्तोलक Mirabai Chanu ने नॉर्वे के फोर्ड में चल रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीत लिया है। वह भारत के लिए सबसे ज़्यादा विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली तीसरी भारोत्तोलक बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 में अनाहेम में हुई विश्व चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2022 में 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था।
मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक (Weightlifting News 2025)
Mirabai Chanu ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 199 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता। वह स्नैच में 84 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। उत्तर कोरिया की री सांग गम ने कुल 213 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। चीन के थान्याथन का मुकाबला मीराबाई से हुआ।
2025 के World Weightlifting Championships में थान्याथन ने कांस्य पदक जीता। स्नैच राउंड में थान्याथन मीराबाई से 4 किलोग्राम आगे थे, मगर क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी एथलीट को 1 किलोग्राम से पीछे छोड़ते हुए रजत पदक जीत लिया।
चानू के कोच और ट्रेनिंग (2025 Weightlifting World Championship)
जीत के बाद मीराबाई चानू ने Coach विजय शर्मा के पास गईं और उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। चानू पिछले कुछ सालों से चोटों से जूझ रही थीं। मीराबाई ने इस साल की शुरुआत में अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
Phenomenal lift by @mirabai_chanu to win a silver medal at the #WorldChampionships. Mirabai, 48kg, lifts iron more than twice her body weight to win a third World Championships medal – and second silver. pic.twitter.com/Q20Bvdw9zR
— Mihir Vasavda (@mihirsv) October 2, 2025
Saikhom Mirabai Chanu दो बार से ज़्यादा विश्व चैंपियनशिप का ख़िताब जीतने वाली तीसरी भारतीय बन गईं। कुंजारानी देवी और कर्णम मल्लेश्वरी यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। कुंजारानी ने इस स्पर्धा में सात बार (1989, 1991, 1992, 1994, 1995, 1996 और 1997) रजत पदक जीता था। मल्लेश्वरी ने 1994, 1995 में स्वर्ण और 1993, 1996 में कांस्य पदक जीता था।



