पैसों की कमी थी तो ये एक्टर बन गया ड्रग तस्कर, 40 करोड़ के ड्रग्स के साथ पकड़े जाने पूरा बॉलीवुड हैरान
फिल्म अभिनेता Vishal Brahma को चेन्नई एयरपोर्ट पर 40 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। नाइजीरियाई ड्रग रैकेट से जुड़ा मामला सामने आया

vishal brahma news: ड्रग तस्करी के एक मामले में एक फिल्म अभिनेता की संलिप्तता ने हड़कंप मचा दिया है। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नज़र आए vishal brahma को चेन्नई एयरपोर्ट पर 40 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई सिंगापुर से लौटते समय की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, vishal brahma नाइजीरियाई ड्रग रैकेट चलाने वाले एक गिरोह के जाल में फँस गए थे। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें कंबोडिया में छुट्टियां मनाने का लालच दिया गया। लौटने पर उन्हें ड्रग्स से भरा एक ट्रॉली बैग लाने को कहा गया। जब कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनके सामान की जाँच की, तो उसमें ड्रग्स बरामद हुए। फ़िलहाल, अधिकारी नाइजीरियाई गिरोह की तलाश कर रहे हैं और मामले की आगे की जाँच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- bollywood blinds and gossip: Deepika Padukone और Farah Khan के बीच अनफॉलो ड्रामा
बता दें कि vishal brahma ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में एक छोटी सी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने खर्चे पर पूरा एक महीना सेट पर बिताया और दो महीने तक उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। उन्होंने अभिनेता और निर्माता अरबाज़ खान पर भी इस विवाद में शामिल होने का आरोप लगाया। vishal की इस सनसनी news से पूरा फिल्म जगत हैरान है।
ये भी पढ़ें- Best RAW movies in bollywood: वो 5 सितारे जिन्होंने जासूसी फिल्मों में मचा दिया धमाल
हालाँकि, बाद में vishal brahma ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट पर स्पष्ट किया कि अरबाज़ पर कोई आरोप नहीं लगाया गया था। यह फिल्म असम की संस्कृति पर आधारित है और विशाल ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।



