How to relieve tired legs and feet: सिर्फ 15 मिनट और आपके पैरों का दर्द खत्म
रोज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में पैरों की थकान और दर्द से कैसे राहत पाएं? जानिए गर्म पानी से पैर भिगोने के फायदे और इसे करने के आसान घरेलू तरीके।

How to relieve tired legs and feet: रोज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम जिस्म की थकान को नजरअंदाज़ कर देते हैं। हमारे हाथ-सिर, दोनों दुखते हैं। मगर सबसे ज़्यादा तकलीफ़ हमारे पैरों को होती है। एक बार जब हमारे पैरों में दर्द होने लगता है, तो हम चलना भी नहीं चाहते।
इनमें पैर जिस्म का वो हिस्सा हैं जो सबसे ज़्यादा वज़न सहन करते हैं। निरंतर चलने और खड़े रहने से पैरों में दर्द, सूजन और थकान होती है। साथ ही, अगर हम ग़लत जूते पहनते हैं, तो भी हमारे पैरों को परेशानी उठानी पड़ती है। पैरों के दर्द को कम करने के लिए हम कई उपाय करते हैं। हालाँकि, इसका एक घरेलू और कारगर उपाय है अपने पैरों को गर्म पानी में डुबोना। इससे पैरों की मांसपेशियों को आराम मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान दूर होती है। ये एक बहुत ही आसान उपाय है, मगर पैरों के लिए बहुत आरामदायक है।
पैरों की देखभाल क्यों ज़रूरी (Why relieve tired legs is important)
गर्म पानी के संपर्क में आने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और त्वचा साफ़ हो जाती है। legs में जमी गंदगी और मैल निकल जाता है। पैरों की दुर्गंध और गंदगी से होने वाले संक्रमण कम होते हैं। इसके अलावा, अगर आप इसमें थोड़ी सी फिटकरी मिला दें, तो ये स्किन पर मौजूद कीटाणुओं को मार देती है और पैरों के तलवों पर पानी से होने वाले घावों और जख्मों से भी राहत दिलाती है। एक और विकल्प नमक है। गर्म पानी में नमक मिलाने से पैरों की सूजन और दर्द कम होता है। एप्सम सॉल्ट या सादा समुद्री नमक भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- home remedy for sore throat: गले में खराश, बस 2 बार गरारे करें और दर्द भूल जाएं!
पैरों को गर्म पानी में भिगोने के फायदे (Benefits of soaking your feet in warm water)
पानी में legs भिगोने से न सिर्फ़ बॉडी बल्कि मन भी शांत होता है। इससे दिमागी टेंशन कम होती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। बहुत से लोग अनिद्रा की शिकायत करते हैं, मगर पैरों को पानी में भिगोने से थकान कम होती है और नींद बेहतर होती है। रात को सोने से पहले 15-20 मिनट तक पैरों को गर्म पानी में भिगोने से आपको जल्दी नींद आती है और शरीर पूरी तरह से आराम देता है।
ये भी पढ़ें- best salt for heart health: जानें कौन सा नमक आपके दिल के लिए सबसे सुरक्षित
कुल मिलाकर पैरों को गर्म पानी में भिगोना एक आसान, कुदरती और जबरदस्त उपाय है जिसका पैरों के दर्द और समग्र स्वास्थ्य पर गजब का असर पड़ता है। ऐसा प्रति दिन करने से आपके पैर मज़बूत, साफ और आरामदायक रहते हैं। न सिर्फ आपके पैरों के लिए बल्कि समग्र थकान को कम करने के लिए भी। तो वहीं यदि एक बार आपने ये उपाय अपना लिया तो आपको How to relieve tired legs and feet को इंटरनेट पर बार बार सर्च नहीं करना पड़ेगा।



