नवरात्रि के सप्तम दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम

नैनी। नवरात्रि के सप्तम दिवस पर विज्योति सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था एवं प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में अंजनी कुशवाहा (अध्यक्ष), अरुण कुशवाहा (उपाध्यक्ष), अरुण कुमार बिंद (सचिव), राजीव रंजन (कोषाध्यक्ष) सहित जय सिंह यादव, गोपेश त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी, अमन कुमार, मनीष कुमार, सुशीला वर्मा, अमिता मौर्या, काजल कुमारी, राकेश भारती, आसिफ अंसारी, जितेंद्र कुमार, अनूप सिंह और कन्हैया कुमार मौर्य ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं और पौधारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।



